फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   खल्टूधार गांव में 14 कमरों का मकान राख

खल्टूधार गांव में 14 कमरों का मकान राख

Sat, 19 Aug 2017 09:15 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खल्टूधार गांव में 14 कमरों का मकान राख
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

कोटगढ़ की मधावनी पंचायत के खल्टूधार गांव में 14 कमरों के रिहायशी मकान में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इससे पूरा मकान जलकर राख हो गया। खल्टूधार गांव में गुरध्यान सिंह का तीन मंजिला लकड़ी का मकान आग की चपेट में आ गया। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरे मकान को इसने राख कर दिया। गुरध्यान सिंह का यह पुश्तैनी मकान था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

अग्निकांड से एक परिवार बेघर हो गया। इससे करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने घर में सो रहे सभी सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। आग लगने से पूरा मकान राशन, कपड़े, विद्युत उपकरण, नकदी, सोना और चांदी समेत जल गया। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे लगी इस भयंकर आग से अफरातफरी फैल गई। ग्रामीणों ने आग को बुझाने की कोशिश की पर लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में सब कुछ राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक सब कुछ स्वाह हो चुका था। गनीमत रही कि इस आग मे जान माल का नुकसान नहीं हुआ। औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, प्रधान परिषद नारकंडा अध्यक्ष अमर सिंह नलवा, पंचायत समिति अध्यक्ष मीरा शर्मा, जिला परिषद सदस्य जरोल रीना ठाकुर, प्रधान मधावनी रोशल लाल मौके पर पहुंचे। प्रभावित परिवार को सरकार से हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। मौके पर मधावनी पंचायत द्वारा परिवार को 50 हजार रुपये की राशि दी गई। उधर, एसडीएम कुमारसैन नीरज गुप्ता ने बताया कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 50 हजार की राशि दी गई है। पीड़ित परिवार को नौ कंबल, तिरपाल और अन्य सामग्री दी गई। तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही नुकसान का आंकलन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed