फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला फकीरो वाला फाटक में घर में सो रहे मासूम अली की बुधवार की रात कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामूस अली के भाई नाजिम ने गंज थान में तहरीर देकर कहा है कि उसका खलेरा भाई किसी लड़की को लेकर भाग गया था। लड़की के कुछ रिश्तेदार मासूम अली पर शक करते थे कि उसको पता है कि लड़की कहां है। आरोप है कि उन्होंने धमकी भी थी कि अगर लड़की नहीं मिली तो तुझे छोड़ेंगे नहीं। नाजिम का कहना है कि बुधवार की रात अब अपने घर में बैठा और मामूस अली दूसरे कमरे थे, तभी उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। जव वह उस ओर भागा तो उसने देखा कि कुछ लोग चाकू लहराते हुए भाग रहे हैं और मामूस अली लहूलूहान अवस्था में पड़ा हुआ है। उसके ऊपर चाकू से कई वार किए गए थे। मामूस अली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद गंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। नाजिम की तहरीर के आधार पर गंज थाना की पुलिस ने बब्बू, नूर आलम, अब्दुल और खलील के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed