फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   दहेज की खातिर दो विवाहिताओं को घर से निकाला

दहेज की खातिर दो विवाहिताओं को घर से निकाला

Sat, 15 Jul 2017 01:50 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर दो विवाहिताओं को घर  से निकाला
दो विवाहिताओं को घर से निकाला
विज्ञापन

शाहबाद। दहेज की खातिर दो विवाहिताओं को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। दोनों ने इस मामले में सीओ से शिकायत की। सीओ के आदेश पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी की शादी पांच वर्ष पहले जनपद संभल के थाना हयातनगर के गांव हसनपुर से रईस के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे दहेज की मांग शुरू कर दी थी। मांग पूूरी न होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट किए करते थे। उसके ससुराल से भगा दिया। बाद में वह मायके आ गई। उसने सारा मामला बताया। बाद में उसने थाने पहुंचकर पति रईस,जेठ मुनीब,इशरत नबी अहमद नसरीन शोकीन व सईद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। इस आधार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसी गांव रायपुर के मझरा निवासी लालकरन ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका कहना है कि उसने अपनी बेटी कविता कि शादी बरेली जनपद के अलीगंज के गांव मोहलिया हेतराम के साथ हुई थी। यह लोग भी उससे दहेज की मांग करते थे। उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। सीओ शाहबाद के आदेश पर पुलिस ने पति हेतराम, कलावती, छोटेलाल, तारा और भान सिंह दहेज की मांग करते थे । इन लोगो के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed