{"_id":"5b50e43b4f1c1b43748b5e80","slug":"121532027963-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के दवा विक्रेता को लगाया चार लाख का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली के दवा विक्रेता को लगाया चार लाख का चूना
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बरेली के होम्यौपैथिक दवा विक्रेता को रामपुर के एक विक्रेता ने चार लाख का चूना लगा दिया। भुगतान मांगने पर उसे धमकाया गया। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरेली के कुहाड़ापीर मुहल्ला निवासी आयुष सक्सेना का भारत होम्योपैथिक स्टोर है। वह बरेली और मुरादाबाद मंडल में दवाओं की सप्लाई करते हैं। आयुष ने पुलिस अधीक्षक और शहर कोतवाली में शिकायत की है कि वह अपनी दवाओं की सप्लाई रामपुर की एक होम्योपैथिक मेडिकल स्टोर पर भी करता है। लेकिन दो सालों से दवा का करीब चार लाख रुपये दवा विक्रेता दबाए हुए बैठा है। रुपये मांगने पर पहले तो वह टहलाता रहा। कुछ दिन पहले उसने दवा की सप्लाई भी बंद कर दी। दवा विक्रेता ने आयुष को चार लाख रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। आयुष को दवा विक्रेता ने धमकाया भी है। उसने एसपी से इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है,जिस पर कोतवाली पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल सुधीर सिंह का कहना है कि शिकायत आई है,जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।