फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 17 May 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)।
साइकिल में हवा भरने का पंप लेने के बहाने घर में घुसे युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की दादी ने जब आरोपी की इस हरकत का विरोध तो उसने उसे भी धमकाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घर में घुसकर किशोरी से बलात्कार का यह मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में एक किशोरी के माता-पिता अंबाला में रहकर मजदूरी करते हैं। किशोरी अपनी दादी के साथ गांव में रहती है। आरोप है कि बुधवार को दोपहर जब वह घर में अकेली थी तो गांव का ही जितेंद्र नाम का एक युवक साइकिल में हवा भरने वाला पंप मांगने आया। किशोरी को घर में अकेली देख उसने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उ की दादी बाहर से घर आ गई। जिसको देखकर युवक भागने लगा लड़की की दादी ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह वृद्धा को गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए भाग गया। युवक के भाग जाने पर लड़की की दादी पोती को लेकर शाहबाद कोतवाली पहुंची। जहां किशोरी ने जितेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म व जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सीओ मिलक नरेंद्रपाल सिंह ने भी घटना स्थल का मुआयना किया साथ ही पीड़िता के बयान भी दर्ज किए। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन युवक पुलिस के हाथ नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed