फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बिलासपुर के सराफ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

बिलासपुर के सराफ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के सराफ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर के रहने वाले सराफ की रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस चपेट में आकर मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

थाना बिलासपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी रामसरन के बेटे सुुुुधीर रस्तोगी की मिलकखानम में सराफ की दुकान है। सोमवार सुबह को वह प्लेटफार्म नबंर दो से प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रहे थे कि इस दौरान सामने से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद जीआरपी मौँके पर आ गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। बाद मेें इस मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। सूचना के बाद परिवार के लोग भी आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए जहां शव को देखकर रोना पीटना शुुुुरू कर दिया। परिवार के मुताबिक वह किसी काम से रामपुर आए थे लेकिन कहां पर आए थे। इस बारे में परिवार के लोग नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed