{"_id":"5c33a8babdec2256a7706165","slug":"11546889402-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की कार में मारी टक्कर,चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला की कार में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट और गाली गलौज कर दी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज थाना क्षेत्र के कटरा जलालुउद्दीन निवासी फरहा इकराम का आरोप है कि वह छह जनवरी की सुुबह को किसी काम से कार टैक्सी स्टैंड रोड पर काम से आई थीं। इस दौरान अचानक से सामने से आई दूसरी कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में कार में टक्कर मार दी। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में महिला थाने पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सज्जाद और रिजवान सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।