फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   1.95 लाख की लूट में पुलिस के हाथ खाली

1.95 लाख की लूट में पुलिस के हाथ खाली

Thu, 19 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
1.95 लाख की लूट में पुलिस के हाथ खाली
सैदनगर (रामपुर)। सैदनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर से बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा 1.95 लाख रुपये लूटने की वारदात के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस इस मामले में अंधेरे में तीर चला रही है साथ ही पुराने बाइक सवार लुटेरों पर भी निगाह टिकाए हुए है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी प्रापर्टी डीलर फहीम मंगलवार की दोपहर एक बजे काशीपुर से प्रानपुर होते हुए सैदनगर की ओर जा रहा था। भटपुरा सरावा मोड़ पर बाइक से आए तीन बदमाशों ने उसे ओवर टेक कर तमंचा तान दिया और 1.95 लाख रुपये लूट लिए थे। लूटने के बाद बदमाश बाइक से ही मौके से फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सुधा सिंह और सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने पीड़ित से भी बात की साथ ही हुलिया बताने को कहा था लेकिन वह कुछ नहीं बता पाया। टांडा थानाध्यक्ष जीत सिंह ने बताया कि लूट के मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed