फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   इनोवा और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, बरेली की महिला की मौत

इनोवा और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, बरेली की महिला की मौत

Sun, 25 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
इनोवा और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, बरेली की महिला की मौत
पटवाई(रामपुर)।
विज्ञापन

मिलक थाना क्षेत्र के रेवड़ी कलां गांव के पास गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली और अनियंत्रित इनोवा की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में इनोवा सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया।

शनिवार सुबह करीब पांच बजे रेवड़ी कलां गांव के पेट्रोल पंप के निकट शाहबाद की ओर से आ रही इनोवा और रामपुर की और से आ रही गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर नीचे गड्ढे में गिर गए। हादसे में इनोवा सवार लोग ट्राली पलटने से गिरे गन्ने के नीचे दब गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। लोगों ने वाहनों के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से शाहबाद अस्पताल भेजा गया। इनोवा कार सवार जनपद बरेली के थाना नवाबगंज निवासी शान, अब्दुल, रेक्सी, जबेरा बेगम और अलीम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मेहरून की घटना स्थल पर ही मौत गई। सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर शाहबाद सीएचसी से रेफर कर दिया गया। परिजन मृतक मेहरून का शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed