फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   स्टोर रीडिंग के खेल में फंसा मीटर रीडर, तहरीर

स्टोर रीडिंग के खेल में फंसा मीटर रीडर, तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
स्टोर रीडिंग के खेल में फंसा मीटर रीडर, तहरीर
रामपुर। बिजली विभाग का मीटर रीडर स्टोर रीडिंग कराकर मीटर की डिस्प्ले बदल देता था। मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिशासी अभियंता ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मीटर रीडर एवं संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ गंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग में बिलिंग का काम निजी कंपनी फ्लूएंट ग्रिड की ओर से किया जा रहा है। कंपनी के मीटर रीडर बड़े पैमाने पर धांधली कर रहे हैं। उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग से लेकर स्टोर रीडिंग कर मीटर बदलने का खेल चल रहा है, जिससे विभाग को बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। ऐसा ही एक मामला ग्राम अलीगंज बेनजीर का सामने आया है। गांव निवासी एक व्यक्ति के घर बिजली का कनेक्शन है, लेकिन उसने काफी समय से बिल जमा नहीं किया था। आरोप है कि मीटर रीडर धर्म सिंह से उसने साठगांठ कर ली, जिसके बाद रीडिंग के अनुसार बिल न बनाकर बेहद कम रीडिंग का बिल बनाकर दिया जा रहा था। अब करीब आठ हजार मीटर रीडिंग स्टोर हो गई थी। मीटर रीडर से साठगांठ करने के बाद मीटर रीडर धर्म सिंह मीटर की डिस्प्ले बदलने चला गया। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सोनम सिंह को दे दी। अधिशासी अभियंता ने मौके पर छापा मार दिया, जहां मीटर रीडर मीटर की डिस्प्ले बदलते हुए मिला। इसके बाद प्रयोगशाला की टीम ने मीटर का विधिवत परीक्षण किया, जिसके बाद अवर अभियंता अजय चौरसिया ने मीटर रीडर धर्म सिंह, उपभोक्ता मान सिंह के खिलाफ गंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है। अधिशासी अभियंता स्वार-टांडा सोनम सिंह ने बताया कि मीटर रीडर यह खेल खेल रहा था, जिसके बाद जानकारी मिली। हमने रंगेहाथों पकड़ लिया, जहां आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे कुछ और मीटर रीडर भी चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed