रामपुर। होली पर गोवंशीय पशु की हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया। हरकत में आई पुलिस को दौड़ना पड़ा। इस दौरान एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया, जिसमें से एक को जांच करके छोड़ा दिया गया।
पुलिस को कोतवाली क्षेत्र के खाता नगरिया में होली पर गोवंशीय पशु की हत्या की सूचना सुबह नौ बजे मिली, जिससे पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने गोमांस को बरामद करके दो लोगों को धर दबोचा और कोतवाली ले आई। पुलिस ने जांच के बाद एक को छोड़ दिया। जबकि खाता नगरिया निवासी भूरा समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी भूरा का नगर की सीएचसी पर मेडिकल कराया। बाद में उसको रामपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से भूरा को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह का कहना है कि दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भूरा को जेल भेज दिया है। पुलिस ने पकड़े गए एक अन्य को जांच में ग्राहक पाया गया, जिस पर उसको छोड़ दिया गया।