फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पायल हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लगी गैगस्टर

पायल हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लगी गैगस्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
पायल हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लगी गैगस्टर

विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के काफी चर्चित पायल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने सभी हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई को बढ़ाते हुए सभी पर गैंगस्टर लगा दी है। सभी आरोपी जेल में है।

गंज थाना क्षेत्र के हमाम वाली गली निवासी पायल का कुंडा के रहने वाले ताहिर के बेटे जहांगीर से शादी तय हो गई थी लेकिन बाद में आपसी मतभेद के चलते शादी टूट गई थी। इसके बाद दोनों परिवारों में विवाद चला आ रहा था। एक नवंबर को पायल अपनी सहेली के घर जाने का कहकर चली गई थी लेकिन उसके बाद वह वापस नही आई थी। परिवार के लोगों ने उसको काफी तलाश किया था लेकिन उसका पता नही चल सका था। इस मामले में भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन उसके बाद भी पायल का पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने शुरुआत में एक आरोपी को जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी जहांगीर ने किसी पुराने मामले में जेल चला गया था लेकिन दबाव बढ़ने पर पुलिस ने जहांगीर को रिमांड पर लेकर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कोसीपुल के पास झाड़ियों से पायल के शव को तीन टुकड़ो में बरामद कर लिया था। बाद में इस मामले में पुलिस ने अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाकर सभी को जेल भेज दिया था। बाद में अधिकारियों के आदेश पर इस मामले मे गैगस्टर की कार्रवाई की गई है। गंज इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि सभी आरोपियों पर गैँगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed