{"_id":"5c115f48bdec2241a32306ac","slug":"111544642376-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायल के हत्यारोपी ताहिर और निसार के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पायल के हत्यारोपी ताहिर और निसार के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायल के हत्यारोपी ताहिर और निसार के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा
रामपुर। पायल हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी ताहिर और निसार के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को उनके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया।
गंज थाना क्षेत्र के हमाम वाली गली निवासी राहिल की बहन पायल का रिश्ता तीन साल पहले जहांगीर से हुआ था।लेकिन किन्ही कारणों से दोनों का रिश्ता टूट गया था।उसके बाद भी दोनों में फोन पर बात होती रहती थी।एक नवंबर को पायल सहेली के घर जाने की बात कहकर चली गई थी लेकिन उसके बाद वह वापस नही आई थी।बाद में पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी जहांगीर और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया था लेकिन उसके बाद भी पायल का पता नहीं चला था। पुलिस ने दबाव बनता देखकर जहांगीर को रिमाड पर लेकर पायल के शव के तीन टुकड़े 27 नवंबर को बरामद किए थे। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी ताहिर और निसार पर इनाम घोषित करते हुए भगोड़ा घोषित कर दिया था गंज इंस्पेक्टर नरेद्र त्यागी और शहर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने पुलिस के साथ आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया।