{"_id":"5b6b42bd4f1c1b8d3e8b5db1","slug":"111533756093-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवाई में मोबाइल की दुकान से ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटवाई में मोबाइल की दुकान से ढाई लाख की चोरी
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवाई। कसबे के चौराहे पर चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को निशाना बना डाला। चोर यहां से लगभग ढाई लाख रुपये के मोबाइल समेट कर ले गए। चोरी की तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटवाई थाना क्षेत्र के निस्बी की मडै़या गांव निवासी शाहिद की शाहबाद-मिलक रोड पर शाहिद मोबाइल सेंटर नाम से मोबाइल फोन की दुकान है। बुधवार रात को चोरों ने इसकी दुकान में रखे ढाई लाख रुपये की कीमत के मोबाइल सेटों पर हाथ साफ कर लिया। दुकान संचालक के अनुसार इसकी दुकान में दो हिस्से है। एक में इरशाद की दुकान है और दूसरे में उसकी दुकान है। दुकानदार के अनुसार इसकी दुकान के रखे कीमती मोबाइल सेट चोरी हो गए। दुकानदार के अनुसार पहले इरशाद की दुकान का गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुए, उसके बाद उसकी दुकान की लकड़ी की सनमाईका काटकर अंदर दाखिल हो गये। शाहिद के अनुसार इसका लगभग ढाई लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। इस चोरी की तहरीर शाहिद के भाई आजम की ओर से पटवाई थाने में दे दी गई है। पटवाई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है।