{"_id":"5b4f8fe04f1c1b4a748b5aca","slug":"111531940832-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कार से पांच गोवंशीय पशु पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने कार से पांच गोवंशीय पशु पकड़े
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
सैफनी। चौकी पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से भरी एक कार को पकड़ लिया। पुलिस को देख बाहन चालक कार से कूदकर फरार हो गया।
मंगलवार की रात में सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार से गोवंशीय पशु लादकर ला रहे हैं। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ शाहबाद बिलारी मार्ग स्थित बिसौली तालाब गांव के पास पहुंचे। जहां सभी पुलिस कर्मियों ने बिसौली तालाब गांव स्थित मार्ग पर नाकेबंदी कर दी। पुलिस को मार्ग पर खड़ा देख वाहन चालक पशुओं से भरी कार को सड़क पर छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। मौके पर तैनात पुलिस ने तुरंत ही दौड़कर तस्करों के वाहन को अपने कब्जे मेे कर लिया। पुलिस ने कार में भरे पांच गोवंशीय पशुओं को पकड़ लिया।