फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   तेज गति बुलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

तेज गति बुलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
तेज गति बुलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
रामपुर। तेज गति से आ रही बुलेरो ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। जिससे एक युवक को मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक को रहागीरों ने बमुश्किल वाहन के नीचे से निकला और सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम तहसील क्षेत्र के गांव समोदिया निवासी नाजिम अपने दोस्त अमीन के साथ बाइक से मजदूरी करने सोनकपुर स्थित ईंट के भट्ठे पर जा रहा था। जैसे ही वह गांव से बाहर निकले की तभी रामपुर की दिशा से तेज गति से आ रही बुलेरो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी ।जिससे दोनों बाइक सवार युवक वाहन के साथ दूर तक खिचड़ते रहे ।दुर्घटना देख रहागीरों की मौके पर भीड़ लग गई ।वाहन चालक मौके देख फरार हो गया ।रहागीरों ने बुलेरो के नीचे फंसे युवकों को निकाला । लेकिन तब तक युवक नाजिम की मौत हो चुकी थी ।लोगों द्वारा सूचना पुलिस सहित परिजनों को दी गई।मौके पर पुलिस ने पुहंच कर घायल युवक अमीन को उपचार के लिए सी एच सी भिजवाया ओर शव को कब्जे में कर लिया ।सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए।पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए जिलाचिकित्सालय भेजा है।पुलिस ने बुलेरो एवं दुर्घटना ग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लिया है। कोतवाल रविंद्र कुमार ने बताया कि बुलेरो वाहन को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed