फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   दोहरे हत्याकांड के बाद दूसरे जनपदों से बुलाई गई पुलिस

दोहरे हत्याकांड के बाद दूसरे जनपदों से बुलाई गई पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के बाद दूसरे जनपदों से बुलाई गई पुलिस

विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अहमदनगर जागीर गांव में बुधवार की रात खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत के बाद सं भावित बवाल को देखते हुए आसपास के जनपदों से पुलिस बुला ली गई। गांव से लेकर जिला अस्पताल तक पुलिस की तैनाती कर दी गई। ताकि बवाल की स्थिति से निपटा जा सके।

बुधवार रात को अहमदनगर जागीर गांव में हुए खूूनी संघर्ष में प्रधान के पति शहादत अली और दूसरे पक्ष के जय सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। बाद पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई और दोनों ही पक्षों के लोगों गोलबंद होने लगे। सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस गांव में पहुंच गई। जिला अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसको लेकर पुलिस सतर्क हो गई। मामला दो समुदायों के बीच का होने की वजह से आसपास के जनपदों से पुलिस बुला ली गई। गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए मुरादाबाद और बिजनौर सहित अन्य कई जनपदों की पुलिस रामपुर पहुंच गई ताकि घटना को समुदाय रूप नहीं दिया जा सके। एसपी शिवहरि मीना का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed