फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पांडाधार में गिरा टिप्पर, चालक की मौत

पांडाधार में गिरा टिप्पर, चालक की मौत

Tue, 05 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
पांडाधार में गिरा टिप्पर, चालक की मौत
रामपुर बुशहर
विज्ञापन

उपमंडल रामपुर के तहत मंगलवार सुबह निरथ से पांडाधार जाते समय एक टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इससे चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को घायल अवस्था में बाहर निकाला और खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को शिमला रेफर किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे करीब हुआ। पांडाधार के पास पहुंचते ही टिप्पर सड़क से नीचे करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। इससे टिप्पर एचपी35-3170 के चालक हरीश (40) पुत्र प्रकाश चंद, निवासी निगालनी ननखड़ी घायल हो गया। उसको खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर रुद्र सिंह ने बताया कि चालक को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डीएसपी ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed