फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cricketer rohit

क्रिकेटर रोहित का फिर से होगा एडमिशन

Wed, 26 Oct 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर Updated Wed, 26 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
cricketer rohit
रोहित

विज्ञापन

टेनिस क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने वाला छात्र रोहित फिर से स्कूल जाकर पढ़ाई कर सकेगा। इसके लिए स्कूल प्रशासन ने छात्र के अभिभावकों को स्कूल में बुलाया है। स्कूल प्रबंधन अमर उजाला की खबर छपने के बाद अफसरों के दबाव में बैकफुट पर आ गया है और छात्र को फिर से एडमिशन देने का फैसला लिया है, जिसके बाद रोहित ने राहत की सांस ली है। 

श्री हरि इंटर कालेज के 12 वीं के छात्र रोहित कुमार का स्कूल प्रशासन ने नाम काट दिया। इस स्कूल के 12 वीं के छात्र रोहित कुमार का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित नेशनल टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ था। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ में हुई थी। 13 से 16 अक्तूबर  के बीच चली इस प्रतियोगिता में यूपी की टीम को तीसरा स्थान मिला था। उसने टीम की कप्तानी भी की थी। इस पर टीम को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन


पदक जीतने के बाद वह जब स्कूल पहुंचा तो प्रधानाचार्य ने उसे स्कूल नहीं आने पर डांटा था और नाम काटे जाने की जानकारी दी। उनका कहना था कि वह कई दिन से गैर हाजिर था, जिसकी वजह से उसका नाम स्कूल से काट दिया गया। मामले की जानकारी होने के बाद छात्र को काफी मायूसी हुई। इस मुद्दे को अमर उजाला ने उठाया और मंगलवार को इस खबर से प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में स्कूल प्रशासन भी हरकत में आ गया। शिक्षा अधिकारियों ने भी स्कूल प्रशासन से जवाब तलब किया। स्कूल प्रशासन ने इस मामले में अब उक्त छात्र का दुबारा एडमिशन लेने का फैसला किया है। इसकी पुष्टि खुद प्रधानाचार्या ने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed