फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Crack in linter in two months, uproar against cement seller

Rampur News: दो महीने में लिंटर में पड़ी दरार, सीमेंट विक्रेता के खिलाफ हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Crack in linter in two months, uproar against cement seller
रामपुर। स्वार क्षेत्र के गद्दीनगली गांव में नवनिर्मित मकान के लिंटर में दरार पड़ने पर मकान स्वामियों ने सीमेंट विक्रेता के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सीमेंट निर्माता कंपनी का कर्मचारी आया तो ग्रामीणों ने उसका भी घेराव कर लिया। बाद में मामला कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली क्षेत्र के गद्दीनगली गांव में रूपचंद व उमेश द्वारा अपने मकान बनवाए गए हैं। उनका कहना है कि दो माह पहले लिंटर डाला गया था जिसके लिए सीमेंट की खरीदारी गांव स्थित एक विक्रेता से की गई थी। खरीदा गया सीमेंट एक नामचीन कंपनी द्वारा निर्मित है। बताया कि ग्रामीणों के लिंटर में दरार पड़ गई और पानी का रिसाव हो रहा है। आशंका है कि लिंटर कभी भी धराशाई हो सकता है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों की जान को खतरा पैदा कर सकता है। ग्रामीणों ने सीमेंट विक्रेता से शिकायत की तब उसने डीलर को बताया। बुधवार को सीमेंट कंपनी से एक कर्मचारी गांव पहुंचा और लिंटर की पड़ताल की। इस दौरान उसने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए पीड़ितों और उनके परिजन ने कर्मचारी का घेराव कर लिया। बाद में पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंच गए। पीड़ित रूपचंद की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर में कहा है कि मकान के निर्माण में उसका लगभग चार लाख का खर्चा आया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed