फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Cow slaughter accused arrested in encounter, shot in leg

Rampur News: मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 05 May 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 05 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter accused arrested in encounter, shot in leg
स्वार। कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान एक गोकशी आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और पशु काटने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि तीन मई की रात गश्त के दौरान उपनिरीक्षक सोहनपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना थी कि मसवासी क्षेत्र के रहमतगंज गांव में जाहरवीर मंदिर से भगत जी स्टोन क्रेशर की ओर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति निराश्रित गोवंशीय पशुओं का वध करने की फिराक में है।
विज्ञापन

पुलिस ने जैसे ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, वह मोटरसाइकिल छोड़कर झाड़ियों की ओर भागा। आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह नीचे गिर पड़ा। पुलिस टीम ने घायल अवस्था में उसे मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम अकरम उर्फ कालिया निवासी वार्ड नंबर बीस, मोहल्ला रसूलपुर, स्वार बताया। आरोपी पहले भी कई बार गोकशी के मामलों में जेल जा चुका है। मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed