{"_id":"69c6cdb2d4dd5fd599034e81","slug":"couple-beaten-and-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1025-167285-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दंपती को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दंपती को पीटकर किया घायल
Sat, 28 Mar 2026 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के भैंसिया ज्वालापुर गांव में शुक्रवार की सुबह नाली की सफाई के दौरान कुछ लोगों ने एक दंपती को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी घायल दंपती फिदा हुसैन अपनी पत्नी समीना को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि शुक्रवार की सुबह वह अपने घर के पास नाली की सफाई कर रहे थे।
आरोप है कि पड़ोसी दो युवकों ने उन्हें व उनकी पत्नी को नाली की सफाई करने को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायलों का अस्पताल भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद