फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Council school exams postponed due to SIR

Rampur News: एसआईआर के कारण परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं टलीं

Thu, 27 Nov 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 27 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Council school exams postponed due to SIR
रामपुर। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में शिक्षकों की तैनाती के कारण प्रदेश में परिषदीय स्कूलों में होने वालीं अर्धवार्षिक परीक्षाओं को टाल दिया गया है। अब परीक्षाओं का आयोजन 10 से 15 दिसंबर के बीच होगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा 28 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच होनी थी, पर अब नई तारीखों का एलान कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए एसआईआर किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों की तैनाती की गई है। ऐसे में शिक्षकों की उपलब्धता न होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। जनपद के 1596 परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। बीएसए कार्यालय ने परीक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन



एसआईआर में शिक्षकों की तैनाती के कारण परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीख को बढ़ाया गया है। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। -कल्पना देवी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed