फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cought fire in plastic godam

प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, अफरातफरी

Fri, 08 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 08 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
cought fire in plastic godam
गंज थाना क्षेत्र में स्थित प्लास्टिक के गोदाम में गुरुवार की रात को आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंच गई। करीब चार घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गंज थाना क्षेत्र के पहाड़ी गेट निवासी रफी मकान के ऊपर के हिस्से में परिवार सहित रहते हैं, जबकि नीचे का हिस्सा शाहबाद गेट निवासी आरिफ को किराए पर दे रखा है। आरिफ ने एलीजेंट इंटरप्राइजेज के नाम से गोदाम खोल रखा है। 
विज्ञापन


यहां से वह प्लास्टिक के सामान को शहर में सप्लाई करते हैं। गुुरुवार की रात वह गोदाम को बंद कर घर चला गया था। कुछ देर के बाद गोदाम से धुआं निकलता देखकर भीड़ एकत्र हो गई। कुछ ही देर में आग ने एक भयंकर रूप ले लिया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी वहां पर पहुंच गई। करीब चार घंटे की मेहनत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


वहीं, आरिफ का कहना है कि आग लगने से करीब बारह लाख का नुकसान हुआ है। सीएफओ रेहान अली का कहना है गुुरुवार रात प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। लेकिन आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed