फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cought fire in lakhimpur

लखीमपुर के पांच घरों में लगी आग 

Tue, 12 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
cought fire in lakhimpur
स्वार के गांव लखीमपुर में घरों में लगी आग बुझाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
स्वार के लखीमपुर गांव के पांच घरों में अचानक आग लग गई। इससे ग्रामीणोें में हड़कंप मच गया। उन्होंने पानी डालकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गयी, लेकिन तब तक एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो चुका था। लखीमपुर गांव निवासी बृज नंदन, शिवलाल, बृज किशोर, ओमप्रकाश, रामकिशोर अपने घर को बंद कर परिवार सहित मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन


दोपहर के समय अचानक पांचों घरों से ग्रामीणों ने आग की लपटें उठती देखी तो हड़कंप मच गया। महिलाएं, पुरुष अपने घरों से पानी लाकर आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे। आग लगने की सूचना पर पुलिस व दमकल की गाड़ी जबतक पहुंची तो आग पर काबू पा लिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने से एक लाख से अधिक का सामान राख हो गया।
विज्ञापन

आरा मशीन में लगी आग, लकड़ियां जलीं

टांडा में टांडा बाजपुर मार्ग पर मोहल्ला नवाबपुरा में अब्दुल रशीद टंडन की आरा मशीन में देर रात लकड़ी के बुरादे में आग लग गई। इससे मौके पर रखीं लकड़ियां भी जलने लगी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी आरा मशीन  स्वामी को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची आरा मशीन स्वामी और आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से आरा मशीन में लगे 2 इंजन, चक्की आदि बर्बाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर में तेज हवा से बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने साढ़े तीन एकड़ गेहूं की फसल स्वाह कर दी। ग्राम रफातपुर निवासी सुरेंद्र सिंह का रम्पुरा रोड के किनारे खेत है। गेहूं की फसल लगी थी। खेत स्वामी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर बिजली के तारों की निकली चिंगारी खेत में गिर गई। गेहूं की फसल में आग लग गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से करीब साढ़े तीन एकड़ गेहूं की फसल और पाप्लर के पेड़ झुलस गए। किसानों का कहना है कि अशोकनगर से बेगमाबाद जाने वाली हाईटेंशन की लाइन के तार काफी जर्जर और ढीले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed