{"_id":"570d3d254f1c1b180d4a6b6e","slug":"cought-fire-in-lakhimpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर के पांच घरों में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर के पांच घरों में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
स्वार के गांव लखीमपुर में घरों में लगी आग बुझाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार के लखीमपुर गांव के पांच घरों में अचानक आग लग गई। इससे ग्रामीणोें में हड़कंप मच गया। उन्होंने पानी डालकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गयी, लेकिन तब तक एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो चुका था। लखीमपुर गांव निवासी बृज नंदन, शिवलाल, बृज किशोर, ओमप्रकाश, रामकिशोर अपने घर को बंद कर परिवार सहित मजदूरी करने गए थे।
दोपहर के समय अचानक पांचों घरों से ग्रामीणों ने आग की लपटें उठती देखी तो हड़कंप मच गया। महिलाएं, पुरुष अपने घरों से पानी लाकर आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे। आग लगने की सूचना पर पुलिस व दमकल की गाड़ी जबतक पहुंची तो आग पर काबू पा लिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने से एक लाख से अधिक का सामान राख हो गया।
आरा मशीन में लगी आग, लकड़ियां जलीं
टांडा में टांडा बाजपुर मार्ग पर मोहल्ला नवाबपुरा में अब्दुल रशीद टंडन की आरा मशीन में देर रात लकड़ी के बुरादे में आग लग गई। इससे मौके पर रखीं लकड़ियां भी जलने लगी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी आरा मशीन स्वामी को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची आरा मशीन स्वामी और आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से आरा मशीन में लगे 2 इंजन, चक्की आदि बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
बिलासपुर में तेज हवा से बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने साढ़े तीन एकड़ गेहूं की फसल स्वाह कर दी। ग्राम रफातपुर निवासी सुरेंद्र सिंह का रम्पुरा रोड के किनारे खेत है। गेहूं की फसल लगी थी। खेत स्वामी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर बिजली के तारों की निकली चिंगारी खेत में गिर गई। गेहूं की फसल में आग लग गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से करीब साढ़े तीन एकड़ गेहूं की फसल और पाप्लर के पेड़ झुलस गए। किसानों का कहना है कि अशोकनगर से बेगमाबाद जाने वाली हाईटेंशन की लाइन के तार काफी जर्जर और ढीले हैं।