फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cought fire in crop

चार एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा

Thu, 14 Apr 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वार Updated Thu, 14 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
cought fire in crop
स्वार के गांव पैगंबरपुर में किसान के खेत में जलती गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
गेहूं की गहाई करते समय किसान की फसल में अचानक आग लग गई। किसानों को एक लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। पैंगंबरपुर गांव निवासी चरन सिंह अपने खेत से काटी र्गई दो एकड़ गेहूं की फसल की मशीन से गहाई करा रहा था। इसी बीच आग लग गई। इस दौरान आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। साथ ही तालाब से पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक फसल पूर्ण रूप से जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


किसान चरन सिंह के अनुसार जली फसल की कीमत 60 हजार रुपये है। वहीं दूसरी ओर गांव नबीगंज निवासी दलजीत सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह के प्लॉट कंबाइन गेहूं काट रही थी। इसी बीच गेहूं के खेत में आग लग गई। किसान का दो एकड़ गेहूं जल कर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा आग की सूचना एसडीएम को दी गई। इसपर उन्होंने राजस्व निरीक्षक, हलका लेखपाल को मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दशकों से तहसील में फायर ब्रिगेड स्टेशन की मांग की जा रही है, लेकिन स्थापना नहीं हुई। अगर फायर स्टेशन होता तो समय रहते बुझ सकती थी। शाहबाद के रूपपुर गांव के हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से रूपपुर निवासी बादाम सिंह के आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed