{"_id":"3ccb5909a33f056bc2b4043132631d30","slug":"cought-fair-in-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान परिवहन निगम की बस में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान परिवहन निगम की बस में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
नये रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी राजस्थान परिवहन निगम की बस में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। शुक्रवार सुबह नये रोडवेज बस अड्डे पर राजस्थान परिवहन निगम की बस आई थी। चालक दिलीप और परिचालक देवीदास ने बस खड़ी कर पीने चले गए।
करीब नौ बजे बस से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। रोडवेज में रखे आग बुझाने के साधन से आग को बुझानी शुरू की, आग भयंकर होने के कारण मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से जलकर खराब हो गया। एआरएम एनके वर्मा ने बताया कि खड़ी बस में अचानक आग लग गई थी। आग लगने की वजह शाट सर्किट हो सकता है।