{"_id":"673bb18a3e3d961ce0077712","slug":"contract-given-to-lucknow-company-district-hospital-will-soon-get-fire-noc-rampur-news-c-282-1-rmp1001-134131-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: लखनऊ की कंपनी को दिया ठेका, जिला अस्पताल को जल्द मिलेगी फायर एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: लखनऊ की कंपनी को दिया ठेका, जिला अस्पताल को जल्द मिलेगी फायर एनओसी
Tue, 19 Nov 2024 02:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। झांसी में आग से बच्चों के झुलसने की घटना के बाद स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग जाग गया है। चेकिंग के बाद पता चला कि जिला अस्पताल में फायर एनओसी नहीं है। अग्निशमन विभाग का नोटिस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और लखनऊ की यूपीपीसीएल को ठेका दिया गया है। जल्द ही कंपनी यहां पर आकर आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम करेगी। इसके बाद जिला अस्पताल को फायर एनओसी मिल जाएगी।
झांसी की घटना के बाद अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में उपकरणों की स्थिति की जांच की गई। इस दौरान पता चला कि जिला अस्पताल में आग बुझाने के उपकरण लगे हुए हैं। यहां पर फायर पाइपलाइन रील भी लगी हुई है, लेकिन इनमें से एक दो उपकरणों के अलावा अन्य उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। इस कारण अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं मिल पाई थी। अग्निमशन विभाग ने जिला अस्पताल को नोटिस दिया था।
सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने लखनऊ निदेशालय में बातचीत की। जिस पर निदेशालय की ओर से यूपीपीसीएल कंपनी को ठेका दिया गया है। कंपनी के सदस्य यहां पर आकर जिला अस्पताल के सभी फायर उपकरणाें की जांच करेंगे और इसके बाद जिनकी डेट वैल्यू निकली है उनको भी चेक किया जाएगा। पूरी रिपोर्ट बनाने के बाद अग्निशमन विभाग से एनओसी मिल जाएगी।
विज्ञापन
लखनऊ की यूपीपीसीएल कंपनी को ठेका दिया गया है। यह कंपनी जिला अस्पताल आकर पूरी रिपोर्ट बनाकर अग्निशमन विभाग से एनओसी दिलाएगी। -डॉ. एचके मित्रा, सीएमएस, रामपुर