{"_id":"68dafa64d37f5574630857ee","slug":"construction-is-almost-complete-it-will-take-10-days-for-traffic-to-resume-rampur-news-c-15-1-mbd1044-741601-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: निर्माण लगभग पूरा, आवागमन शुरू होने में लगेंगे 10 दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: निर्माण लगभग पूरा, आवागमन शुरू होने में लगेंगे 10 दिन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे अपने दावे के मुताबिक 30 सितंबर तक कपूर कंपनी पुल का निर्माण पूरा नहीं कर सका। हालांकि 95 प्रतिशत से ज्यादा काम होने के कारण अब लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पुल की सतह और रेलिंग का छिटपुट काम बाकी है, जोकि तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि 10 दिन में पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने प्रयास किया कि दशहरा मेले से पहले पुल को पैदल आवागमन के लिए खोल दिया जाए। अधिकारियों व इंजीनियरिंग के विशेषज्ञों से चर्चा के बाद काम पूरा होने के बाद ही खोलने का निर्णय लिया गया है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए अधूरी रेलिंग के बीच आवागमन शुरू करने की बात रेलवे के अधिकारियों को खटकी। इसके बाद इंजीनियरिंग टीम और ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि सप्ताह भर के अंदर सारा कार्य पूरा किया जाए। कैरिज एंड वैगन शाखा की ओर रैंप उतारने का काम भी तेजी से शुरू हो गया है। सप्ताह भर में इसका पूरा होना मुश्किल है लेकिन इससे आम लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि आवागमन शुरू कराने की कोई तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है लेकिन अक्तूबर के पहले सप्ताह में सारा कार्य पूरा करने के लिए टीम को कहा गया है। लोगों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।