फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Congress workers took out a rally to protest the renaming of MNREGA.

Rampur News: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली रैली

Mon, 19 Jan 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 19 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took out a rally to protest the renaming of MNREGA.
कांग्रेसियाें ने सरकार पर लगाया मनरेगा को कमजोर करने का आराेप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। कांग्रेसियों ने संविधान बचाओ यात्रा एवं मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत रैली निकालकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पैदल और कारों से गांधी समाधि से रैली आरंभ की, जो ईदगाह रोड, शाहबाद गेट, एलआईसी चौराहा, कचहरी रोड से निकलकर आंबेडकर पार्क पर जाकर समाप्त हुई। वहां जाकर कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि देश में वर्तमान भाजपा सरकार की ओर से अपनाई जा रही नीतियां संविधान की मूल भावना, न्याय, समानता, स्वतंत्रता के विपरीत हैं। इन्हीं परिस्थितियों के विरोध में संविधान बचाओ यात्रा एवं मनरेगा बचाओ संग्राम जैसे जन आंदोलन प्रारंभ किए गए हैं। कहा कि सरकार की ओर से संविधान पर निरंतर आघात हो रहा है। मनरेगा योजना को कमजोर किया जा रहा है।
विज्ञापन

देश में बेरोजगारी का भयावह संकट है। जनता महंगाई से त्रस्त है, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्यान्न एवं दवाइयों की कीमतें आसमान छू रही हैं। भाजपा नेताओं की तरफ से नफरत फैलाने वाले बयान दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक संजय कपूर, राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश विशाल चौधरी, मुतिउर रहमान खां, बाकर अली खान, अर्सलान खां एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed