फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   congress leader told

महिलाओं की हितैषी है कांग्रेस पार्टी : सलमान खुर्शीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
congress  leader told
केमरी(रामपुर)। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि महिलाओं की सच्ची हितैषी कांग्रेस ही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं की भागीदारी रहेगी, जिससे साफ है कि सत्ता की चाबी महिलाओं के हाथों में ही होगी।
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा गुरुवार रात केमरी पहुंची। रामपुर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पास पूर्व विधायक संजय कपूर ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत किया। नगर में भ्रमण करने के उपरांत यात्रा बिलासपुर रोड स्थित एक मैदान में पहुंची। यहां आयोजित सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि चुनाव में 40 फ़ीसदी महिलाओं की भागीदारी है। महिलाओं व किसानों का उत्पीड़न कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार को महंगाई और भ्रष्टाचार का गढ़ बताया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने तीन तलाक और अनुच्छेद 370 पर कहा कि उनकी सरकार आने पर तीन तलाक और अनुच्छेद 370 पर विचार करेगी। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जो वादा प्रदेश की जनता से किया है उसे पूरा किया जाएगा। पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर कांग्रेस अपने सातों वचन पूरे करेगी। कार्यक्रम में इमरान प्रतापगढ़ी को भी आना था लेकिन, वो नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, तौकीर आलम, परवेज अली, सचिन चौधरी, असलम परवेज, असलम जावेद, कबीर अहमद, कयूम अली आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन असलम जावेद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed