फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   congress leader naved mia told

आंसुओं के बहकावे में आ गए तो सालों रोना पड़ेगा : नवेद मियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
congress leader naved mia told
रामपुर। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने आजम पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर सजायाफ्ता व्यक्ति द्वारा जलसों में बहाए जा रहे घड़ियाली आंसुओं के बहकावे में आ गए तो रामपुर के हर शख्स को सालों रोना पड़ेगा। अगले साढ़े चार सालों में रामपुर की खुशहाली, विकास और भाईचारे के लिए वह सब कुछ होगा जो आजम ने 45 सालों में नहीं किया।
विज्ञापन

नवेद मियां ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि आजम अपनी आंखों से काला चश्मा हटाकर पड़ोसी जिलों मुरादाबाद और बरेली का विकास देखे। तब पता चलेगा कि उन्होंने रामपुर का विनाश किया है। आजम का अपनी तकरीरों में अवाम पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। अपने प्रत्याशी की हार देखकर आजम बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि आजम ने रामपुर की जनता के लिए कोई कुर्बानी नहीं दी है। आजम ने सिर्फ अपने और अपने परिवार के लिए दौलत कमाई है। नवेद मियां ने कहा कि 08 दिसंबर के बाद अब्दुल का मान सम्मान बढ़ेगा। अब्दुल की शान में इजाफा होगा। अब्दुल के चेहरे पर भी चमक होगी। लोग आजम के बहकावे में न आएं। रामपुर के लोगों की समस्याओं के लिए सिर्फ यह शख्स ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed