फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   congress leader married

Rampur News: शादी के बंधन में बंधे मामून, नई नवेली दुल्हन आज दाखिल कर सकती है नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
congress leader married
रामपुर। नगरपालिका परिषद रामपुर के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का सपना संजोने वाले कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष मामून शाह खां को उस वक्त बड़ा धक्का पहुंचा जब यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। मामून पिछले काफी दिनों से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हुए थे। इसके लिए शहर के एक व्यक्ति के सुख-दुख भी शरीक होते थे।
विज्ञापन


महिला के सीट आरक्षित होने की स्थिति में वो चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। कांग्रेस की ओर से जो प्रत्याशियों का पैनल भेजा गया है उसमें महिला प्रत्याशियों का नाम शामिल है। ऐसे में उन्होंने बीच का रास्ता निकाला है ब्याह रचाने का। उनकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। मामून शाह शनिवार की रात सना खानम के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि मामून शाह को नई नवेली दुल्हन को कांग्रेस से टिकट नहीं मिलेगा। ऐसे में वो आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो सकते हैं। आप की ओर से सना को रामपुर नगरपालिका परिषद से अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। हालांकि आप ने पहले इस सीट पर अपने प्रत्याशी का एलान कर रखा है। शायद सना के लिए पार्टी अपना उम्मीदवार बदल दे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला ने इस संभावना से खुलकर इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि मामून शाह खां अभी कांग्रेसी हैं, वो आप में शामिल नहीं हुए हैं। जब वो आप में शामिल हो जाएंगे तो इस संभावना पर विचार किया जा सकता है। वैसे इस बात की पूरी संभावना है कि मामून की नई नवेली दुल्हन रविवार या सोमवार को अपना नामांकन जरूर दाखिल करेंगी। अगर किसी पार्टी से टिकट नहीं मिलता तो भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed