फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Congress leader Digvijay Singh in support of Azam Khan about ,jauhar university gate

जौहर यूनिवर्सिटी: आजम के समर्थन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, बोले-'भाजपा केवल तोड़ने में विश्वास करती है बनाने में नहीं'

Wed, 04 Aug 2021 08:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Aug 2021 08:52 PM IST
सार

जौहर विश्वविद्यालय गेट हटाने के आदेश के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां का समर्थन किया है। उन्होंने इस मामले में फेसबुक पर कमेंट किया है।
 

विज्ञापन
Congress leader Digvijay Singh in support of Azam Khan about ,jauhar university gate
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

जौहर विश्वविद्यालय गेट हटाने के आदेश के बाद सोशल साइट्स पर जौहर विवि गेट ट्रेंड हो रहा है। इसे लेकर #savejauharuniversity के साथ ट्वीट और रीट्वीट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की सड़क बंद करके उसे जौहर विश्वविद्यालय में शामिल करने और वहां मेन गेट बना लेने के मामले में दो साल पहले एसडीएम सदर की अदालत से गेट हटाने का आदेश जारी हुआ था। साथ ही जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बाद जौहर विवि प्रबंधन ने हाईकोर्ट का रुख किया था।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई से इनकार करते हुए सेशन कोर्ट में अपील किए जाने की बात कही थी। इसके बाद साल 2019 में यह मामला सेशन कोर्ट में आ गया था। दो अगस्त को सेशन कोर्ट ने एसडीएम कोर्ट द्वारा दिए गए गेट हटाने के आदेश को यथावत रखा था। एसडीएम कोर्ट से निर्धारित जुर्माने व क्षतिपूर्ति की राशि में बदलाव कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह मामला सोशल साइट पर ट्रेंड हो रहा है। हैशटैग सेव जौहर यूनिवर्सिटी पर ट्वीट और रीट्वीट किए जा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी इस मामले में फेसबुक पर कमेंट किया है।

आजम खां के पक्ष में आए दिग्विजय सिंह ने पोस्ट किया और योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा है कि 'भाजपा केवल विध्वंस में विश्वास करती है निर्माण में नहीं। जौहर विश्वविद्यालय शिक्षण संस्थान है। उसमें तोड़ फोड़ की क्या आवश्यकता है? केवल इसलिए कि उसे खड़ा करने में आज़म खां ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन झोंक दिया'।

उन्होंने लिखा कि 'योगी जी उच्च कोटि का नया विश्वविद्यालय खड़ा करिए। जौहर विश्वविद्यालय को और कैसे उच्च कोटि की शिक्षण संस्थान बना सकते उस पर विचार करिए। उसे नष्ट करने की पहल न करें'। उन्होंने अपनी पोस्ट में जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने का #SaveJauharUniversity हैशटैग भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed