फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   congree candidate

विधानसभा चुनावों के लिए रामपुर से 11 कांग्रेसियों ने ठोके दावे, सबसे अधिक चमरौआ विधानसभा सीट से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
congree candidate
रामपुर। विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भले ही अभी तक किसी पार्टी ने अधिकारिक रूप से प्रत्याशियों की घोषणा न की हो, लेकिन दावेदार हर पार्टी में अपनी-अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। कांग्रेस में रामपुर की पांच विधानसभा सीटों से 11 दावेदारों ने आवेदन किया है, जिसमें चमरौआ विधानसभा सीट से सर्वाधिक आवेदन तो स्वार-टांडा और बिलासपुर विधानसभा सीट से महज एक-एक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बूथ स्तर पर पार्टियों के पदाधिकारी मजबूती की बात कहते हुए बैठकों का आयोजन कर रहे हैं तो वहीं हर पार्टी में तमाम नेता अपनी-अपनी दावेदारी भी ठोक रहे हैं। कांग्रेस में विधानसभा चुनावों के लिए सीटवार आवेदन मांगे गए थे, जिसमें रामपुर में पांच विधानसभा सीटें शहर, चमरौआ, बिलासपुर, स्वार-टांडा और मिलक से कुल 11 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें शहर विधानसभा से नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, अरशद अली खां गुड्डू और मामून शाह खां ने आवेदन किया है। चमरौआ से अली युसूफ अली, धर्मेंद्र देव गुप्ता, मुतीउर रहमान खां बब्लू और अकबर अली ने आवेदन किया है। बिलासपुर से सिर्फ संजय कपूर और स्वार-टांडा से नवाब जादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने ही आवेदन किया है। मिलक विधानसभा सीट से अमित कुमार एडवोकेट और रमेश कुमार मैक्स ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed