फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   compulsory retirement on workers who are sick due to the election duty deduction

चुनाव ड्यूटी कटवाने को बहाने से बीमार बन रहे कर्मियों पर पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति का खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
compulsory retirement on workers who are sick due to the election duty deduction
रामपुर। चुनाव ड्यूटी आते ही लोगों ने ड्यूटी कटवाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी है। कोई किसी रसूखदार व्यक्ति से सिफारिश कर चुनाव ड्यूटी कटवाने की जुगत में है, तो कोई बीमारी का बहाना बनाकर चुनाव ड्यूटी से किनारा करना चाहता है। गंभीर बीमारी का बहाना बनाकर चुनावी ड्यूटी से बचने की कोशिश में लगे कर्मचारियों पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्रवाई भी की जा सकती है। इसको लेकर प्रशासन ने बीमारी की बात कहते हुए चुनाव ड्यूटी से असमर्थता जताने वाले कर्मियों की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रामपुर में पहले चरण में मतदान होना है। यहां 898 मतदान केंद्रों के 2129 बूथों पर 15 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। ऐसे में जिन कर्मचारियों की ड्यूटियां लगी हैं, वे अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कोई अपनी जायज समस्या बता रहा है, तो कोई बीमारी का बहाना बना रहा है। करीब पांच सौ कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन कर चुके हैं। इनमें करीब सौ कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए मेडिकल तक लगा दिए हैं, जिसमें चिकित्सकों के पर्चे तक शामिल हैं। ऐसे मेडिकलों की जांच करने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने मेडिकल बोर्ड बना दिया है। बोर्ड आवेदनों की जांच करने के बाद रिपोर्ट देगा। इसके अलावा अधिकांश लोगों के प्रार्थना पत्रों में यह बात कही गई है कि पति व पत्नी दोनों की ड्यूटियां लगी हैं। ऐसे में एक ड्यूटी काट दी जाए। प्रभारी अधिकारी कार्मिक राजेश कुमार ने बताया कि जो लोग ड्यूटी कटवाने के लिए स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का हवाला दे रहे हैं, उन लोगों की मेडिकल बोर्ड से जांच कराई जाएगी। जिनके मेडिकल सही पाए गए, उनकी ड्यूटी काट दी जाएगी। इसके अलावा जिन्होंने बहाने के तहत मेडिकल लगाए हैं, उनकी अनिवार्य सेवानिवृत्ति को लेकर जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी आवेदन पत्रों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed