{"_id":"69ebc97c93298acc4d07e0c8","slug":"complete-the-registration-of-all-farmers-within-10-days-otherwise-action-will-be-taken-rampur-news-c-15-1-mbd1058-885644-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 10 दिन में पूरी करें सभी किसानों की रजिस्ट्री, नहीं तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 10 दिन में पूरी करें सभी किसानों की रजिस्ट्री, नहीं तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
रामपुर। डीएम ने शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने 10 दिन के भीतर इसे पूरा करने के निर्देश भी दिए।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अब तक नहीं बन पाई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने चेताया कि फार्मर रजिस्ट्री न होने की स्थिति में किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उर्वरक सब्सिडी समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
डीएम ने ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल एवं पंचायत सहायकों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 10 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने को कहा। बैठक में उप निदेशक कृषि राम किशन सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 3,07,015 कृषकों के सापेक्ष अब तक 2,63,524 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है, जबकि शेष 43,491 किसानों की फार्मर आईडी बननी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड, खतौनी एवं मोबाइल नंबर आवश्यक दस्तावेज हैं।