फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Complete the construction of Sadbhavna Pavilion soon: CDO

जल्द पूरा करें सद्भावना मंडप का निर्माण : सीडीओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction of Sadbhavna Pavilion soon: CDO
रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल ने शहर में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा बनवाए जा रहे सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने इस माह के अंत तक हर हाल में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से पनवड़िया में सद्भावना मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। 90.39 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे सद्भावना मंडप के निर्माण का कार्य 29 नवंबर 2021 में शुरू हुआ था, जिसे अगस्त 2023 तक पूर्ण किया जाना था, जो अभी पूर्ण नहीं हो सका है। अब 31 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। सीडीओ के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष 50 प्रतिशत धनराशि प्राप्त हो गयी है, जिसमें से 95 प्रतिशत धनराशि खर्च की जा चुकी है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मौके पर 250 श्रमिक कार्यरत बताए गए जबकि पूर्व में जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान 400 श्रमिक कार्य कर रहे थे। सीडीओ को मौके पर आर्ट गैलरी, शॉपिंग काॅम्पलेक्स, कैफेटेरिया के बाहरी दीवार पर कराए गए ग्रिट वॉश की फिनिशिंग जगह-जगह ठीक नहीं पाई गई। जिसे शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए गए। आंतरिक सीसी रोड का कार्य एवं अन्य कई कार्य अभी शेष हैं। समय से कार्य पूर्ण कराने के लिए लगभग 500 मजदूर प्रतिदिन लगाए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed