{"_id":"66722e3cf94f645cbc0c8897","slug":"complaint-to-sdm-for-not-paying-wages-rampur-news-c-282-1-rmp1005-123957-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मजदूरी के रुपये न देने की एसडीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मजदूरी के रुपये न देने की एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन
रामपुर। निर्धारित तिथि पूरी होने पर मजदूरी के रुपये न देने का आरोप लगाकर मजदूरों ने ईंट भट्ठे के मालिक की एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने लेबर इंस्पेक्टर को जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा है।
बदायूं, बरेली, संभल और अन्य जिलों के मजदूर ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। संभल क्षेत्र के नानकवाणी गांव निवासी ठेकेदार राजपाल के नेतृत्व में मजदूरों ने एसडीएम से मिलकर शिकायत की। आरोप है कि ईंट भट्ठा मालिक से ईंट भट्ठे पर ईंटों की पथाई की मजदूरी तय हो गई थी। साथ ही पंद्रह जून तक मजदूरों द्वारा ईंटो पथाई करनी थी।
ठेकेदार ने बताया कि निर्धारित तिथि पंद्रह जून के बावजूद जब मजदूरी के रुपये मांगे गए तो मजदूरी के रुपये देने से ईंट भट्ठे मालिक ने इन्कार कर दिया। जिसको लेकर ठेकेदार, मजदूरों और ईंट भट्ठे मालिक के बीच जमकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि मजदूर पिछली नवंबर के महीने में मजदूरी पर आए थे। इस बीच ईंट भट्ठे मालिक द्वारा कोई रुपया उन्हें नहीं दिया गया था। ठेकेदार के अनुसार मजदूरी का कई लाख रुपया ईंट भट्ठे के मालिक पर बकाया है।
विज्ञापन
रुपये मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक द्वारा मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकी देकर भगा दिया। एसडीएम ने शिकायत सुनकर तुरंत लेबर इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार को अवगत कराया। साथ ही जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायत करने वाले मजदूरों में राजपाल, ब्रजेश, बंटी, गुड्डू, भूरे, फतेह सिंह, पुष्पेंद्र, रामौतार, मंगली, सुनील, रिंकी, जगरोशनी, अनिता, सुंदरी, किरन, अंजनी समेत कई लोग मौजूद रहे।