{"_id":"58cadff34f1c1bb22132a388","slug":"cocumber-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-राजस्थान वालों को रास आई रामपुरी ककड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-राजस्थान वालों को रास आई रामपुरी ककड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा किनारे रेतीली जमीन में बंपर पैदावार होने के बाद रामपुरी ककड़ी दिल्ली की आजादपुर सब्जीमंडी से लेकर राजस्थान तक छाई हुई है। देहरादून में भी ककड़ी पसंद की जा रही है। किसान ककड़ी की पैदावार अधिक होने से खुश हैं।
शाहबाद तहसील में रामगंगा के किनारे से लेकर बरेली जनपद की सीमा तक ककड़ी की पालेज बिछी हुई हैं। वहीं कोसी नदी के किनारे भी ककड़ी की पालेज ने हरियाली ला दी है। खेतों में ककड़ी की बेल पड़ी है। ककड़ी तोड़कर किसान दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी को भेज रहे हैं। राजस्थान और देहरादून को भी ककड़ी जा रही है। उत्तराखंड के निकटवर्ती शहरों की सब्जी मंडियों में भी ककड़ी जमकर जा रही है।
किसान इस बार मौसम के अनुकूल होने के कारण अच्छी पैदावार होने से खुश हैं। किसानों का कहना है कि बरसात अच्छी होने के कारण रेतीली जमीन में ककड़ी की पैदावार अधिक होने से खरबूज-तरबूज को कुछ नुकसान हुआ तो उसे कवर कर लेंगे। वहीं किसानों ने इस बार ककड़ी को लोड करने के लिए भाड़ा अधिक जाने पर नाराजगी जताई है। इससे किसानों को मुनाफा कम हो रहा है।