फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Coarse grains make the body healthy: Aulakh

शरीर को सेहतमंद बनाता है मोटा अनाज : औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Coarse grains make the body healthy: Aulakh
रामपुर। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों से मोटे अनाज के उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया। कहा कि मोटा अनाज पोषण से भरपूर है। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से स्कूल काॅलेजों के बच्चों की जागरूकता रैली की शुरुआत जौहर रोड स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय से की गई। इसकी शुरुआत राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू ने हरी झंडी दिखाकर की। इसके बाद यह रैली जौहर रोड होती हुई गांधी समाधि पर जाकर संपन्न हुई। छात्रों ने रैली के जरिये मोटे अनाज को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि मोटे अनाज के सेवन से शरीर रोग मुक्त एवं फुर्तीला बनता है। मोटे अनाज का उपयोग डायबिटीज बीपी, हृदय रोगियों के लिए बहुत उपयोगी होता है। सांसद ने कहा कि आज से 50-60 वर्ष पहले इसका प्रचलन सर्वाधिक था लेकिन गेंहू चावल का अधिक उत्पादन के चलते मोटा अनाज हम लोगों के बीच से गायब हो गया है। सरकार मोटे अनाज के गुणों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जोर दे रही है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed