फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cm of up told

सीएम अखिलेश का वादा-अब पूरा जिला बनेगा मिसाली 

Sun, 27 Nov 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
cm of up told
रामपुर में शनिवार को विकास कार्यों का बटन दबाकर लोकार्पण करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। साथ में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी व मंत्री आजम खां।

विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को रामपुर शहर के बाद अब  पूरे जिले को मिसाली बनाने का वादा मंच से किया। कहा कि टांडा को ब्लाक का भी दर्जा दिया जाएगा। बोले- चुनाव में अभी वक्त है इसलिए जल्द ही इस पर काम  शुरू होगा। उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय का  दफ्तर भी लखनऊ में खोले जाने का वादा किया। यह भी कहा कि जो आजम  खां कहेंगे, वही होगा।

रामपुर में शनिवार को अपना विकास रथ लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को साढ़े तीन सौ करोड़ से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण व उद्घाटन किया साथ ही मेधावी छात्रों को लैपटाप बांटे और मजदूरों को साइकिलें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने  नोटबंदी पर प्रधानमंत्री को घेरा। मुख्यमंत्री ने रामपुर को आदर्श जिला बनाने, टांडा में ब्लाक बनवाने के साथ ही ट्रामा  सेंटर, और गेस्ट हाउस बनवाने का वादा किया। कहा कि रामपुर जैसा स्वागत पूरे  प्रदेश में उनका कहीं नहीं होता, उन्होंने आजम खां की जमकर तारीफ की। कहा कि चुनाव में अभी वक्त है इसलिए यह सब वादे पूरे होंगे। 
विज्ञापन


ेरामपुर में आजम खां द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आजम खां ने भी मुख्यमंत्री अखिलेश की जमकर तारीफ  की यहां तक कह दिया कि हम उनके साथ हैं और हमेशा रहेंगे। आजम खां ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का बादशाह होने लायक नहीं बताया। कहा कि उनके नोटबंदी के निर्णय से देश की जनता लाइन में लग गई है। उन्होंने कहा बादशाह कहते हैं कि लाइन में लगने वाले देश भक्त हैं, जबकि लाइन में लगकर लोग मर भी गए हैं, ऐसे में वह शहीद हुए, शहीदों को सरकार को एक करोड़ रुपये दिए जाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed