फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   CM Composite Schools will also be built in Milak, Bilaspur and Shahabad

Rampur News: मिलक, बिलासपुर और शाहबाद में भी बनेंगे सीएम कंपोजिट विद्यालय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
CM Composite Schools will also be built in Milak, Bilaspur and Shahabad
सींगनखेड़ा में निर्माणधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय: फोटो संवाद
रामपुर। बेहतर शिक्षा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सैदनगर के बाद मिलक, बिलासपुर और शाहबाद में भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय खोले जाएंगे। एक विद्यालय पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। प्रशासन की मंशा के बाद जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शासन का फोकस जिले के ग्रामीण इलाकों के बच्चों को एक ही विद्यालय में कक्षा 12 तक की शिक्षा आधुनिक संसाधनों के साथ कराई जाए। इसको लेकर यूपी सरकार ने मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय योजना शुरू की है। इसके तहत ग्रामीण इलाकों के बच्चों के लिए नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों की पढ़ाई एक ही स्कूल में कराने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। इस योजना के तहत रामपुर में सदर तहसील के सैदनगर ब्लाक के सींगनखेड़ा में जिले के पहले विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। अब इसी योजना के तहत जिले के मिलक, बिलासपुर और शाहबाद में भी सीएम कंपोजिट विद्यालय खोले जाने की योजना है। इस योजना के तहत डीएम जोगिंदर सिंह ने भी प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग को प्रस्ताव तैयार कराकर इसे शासन को भेजने को कहा है। इसके अलावा राजस्व विभाग को जमीन तलाशने के लिए लगाया गया है। जमीन मिलने के बाद इसका प्रस्ताव तैयार कराते हुए इसका निर्माण कराया जाएगा। एक विद्यालय के निर्माण पर 30 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इस विद्यालय के निर्माण से बच्चों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed