{"_id":"579665204f1c1b327d21e21c","slug":"close-disputed-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित स्थल को बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित स्थल को बंद करने की मांग
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
धर्मस्थल बनाने के विरोध में कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करते ऐंचोरा के ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटवाई थाना क्षेत्र के एंचोरा गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के विवादित स्थल को बंद करने की मांग की है। प्रकरण को लेकर सोमवार को तमाम ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे।
यहां पर उन्होंने डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मामले से अवगत कराते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बारात घर में एक समुदाय के लोगों द्वारा नई परंपरा डाली जा रही है। जबकि इस संबंध में रमजान माह में भी पुलिस-प्रशासन द्वारा गांव में पहुंचकर नई परंपरा न डालने की हिदायत दी थी।
इसके बाद 22 जुलाई को दूसरे समुदाय के लोगों ने बारातघर का प्रयोग धार्मिक प्रयोग के लिए किया गया। पुलिस द्वारा भी प्रकरण में संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे गांव के एक समुदाय के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने विवादित बारात घर को तत्काल बंद कराने की मांग की है। ज्ञापन पर आदेश शंखधार, रामगोपाल, हरपाल सिंह, वेदप्रकाश, सतीश कमार, सुनील कुमार, डालचंद, रामदास आदि के नाम व हस्ताक्षर हैं।