{"_id":"5dee97a48ebc3e880833875a","slug":"clearfication-from-12-officers-rampur-news-mbd332263935","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली कम होने पर 12 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली कम होने पर 12 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। विविध देय और वाणिज्य कर देय की वसूली पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले कम होने पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम भरत तिवारी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने 12 अधिकारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है।
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने अधिकारियों को जारी नोटिस में कहा है कि पूर्व में यह निर्देश दिया जा चुका है कि विविध देय और वाणिज्य कर देय में वसूली पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले कम नहीं होनी चाहिए। वसूली कम होने से जनपद की वसूली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने नोटिस में अधिकारियों से यह भी कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि आपके द्वारा वसूली में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। एडीएम ने कम वसूली के मामले में अधिकारियों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा कि संतोषजनक उत्तर नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है उसमें एसडीएम सदर पीपी तिवारी, एसडीएम मिलक ज्योति गौतम, एसडीएम टांडा संगम लाल यादव, एसडीएम स्वार राकेश कु्मार गुप्ता, एसडीएम बिलासपुर डॉ. राकेश कुमार, एसडीएम शाहबाद प्रवीण कुमार, तहसीलदार शाहबाद अशोक कुमार, तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार, तहसीलदार स्वार, तहसीलदार बिलासपुर महेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलार मिलक वीके शुक्ल और तहसीलदार टांडा तहसीलदार टांडा शामिल है। नगरपालिकाओं की वसूली कम होने पर जिलाधिकारी ने भी कई अधिशाशी अधिकारियों (ईओ) के वेतन पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि अधिकांश नगरपालिकाओं की राजस्व वसूली संतोषजनक नहीं है।