फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Cleaning workers stuck in officials and cleaning offices, filth spread in villages

Rampur News: अधिकारियों और सफाई दफ्तरों में डटे सफाईकर्मी, गांवाें में गंदगी पसरी

Sun, 22 Oct 2023 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 22 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers stuck in officials and cleaning offices, filth spread in villages
रामपुर। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने गांव की सफाई व्यवस्था को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी के दफ्तर पर धरना दिया। इस दौरान किसान सफाईकर्मियों को सरकारी दफ्तरों और अधिकारियों के आवासों से हटाकर तैनाती वाले गांवों में भेजने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 10 बजे से कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कैंप कार्यालय पर जुटना शुरू कर दिया था। इसके बाद प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए डीपीआरओ दफ्तर पहुंचे। दफ्तर में सफाईकर्मियों को देखकर उनका पारा और चढ़ गया। कुछ देर प्रदर्शन कर वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना था कि अधिकतर सफाईकर्मी तैनाती वाले गांवों के बजाए जिला, तहसील और ब्लाॅक स्तरीय कार्यालयों, अधिकारियों के घरों पर तैनात हैं। कई कर्मचारी को अधिकारियों ने अपना चालक बना लिया है। ऐसे में सफाई व्यवस्था हमेशा चौपट रहती है। गंदगी की वजह से डेंगू फैल रहा है। चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों को गांवों में नहीं भेजा जाएगा उनका धरना जारी रहेगा। चेतावनी पर डीपीआरओ ने प्रदेश महासचिव से फोन पर बात की। जल्द ही कर्मचारियों को गांवों में भेजने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान जिला प्रवक्ता मनजीत सिंह अटबल, राहत खां, चौधरी राजपाल, सुभाष चंद्र शर्मा, मनजीत, जुल्फिकार हुसैन, नल सिंह यादव, असलम कुरैशी, लखविंदर सिंह, जुबैद आलम, बलजीत सिंह, इरफान हसन, लखविंदर सिंह लक्खा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed