फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cleaning is not properly in city

शहर की साफ सफाई का काम ठीक से नहीं कर रहे कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
cleaning is not properly in city
रामपुर। नगर पालिका के कर्मचारी शहर की साफ-सफाई का काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। खुद चेयरमैन के निरीक्षण में तमाम कमियां मिलीं, जिस पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों को काम सही तरीके से करने के निर्देश दिए। साथ ही सीवर चैंबर बनाने का कार्य भी सही नहीं किया गया है, जिसे ठीक कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा जबी ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड 14, 25, 26 और वार्ड 43 में साफ सफाई ठीक नहीं मिली। कई जगह कूूड़ा जमा हुआ था, तो नालियां चौक थीं। उन्होंने वार्डों के सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों को तुरंत बुला लिया, जहां अपने सामने साफ सफाई का कार्य कराया। कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह भी देखने को मिला कि जल निगम की ओर से बनाए गए सीवर चैंबर ठीक से नहीं बनाए गए हैं। कुछ स्थानों पर चैंबर के कवर सड़क से काफी ऊपर हैं, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निगम के अफसरों से संपर्क स्थापित कर सीवर चैंबर ठीक कराएं। साथ ही बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed