फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cleaning compagian statrat

लॉकडाउन के साथ ही जिले में शुरू हुआ वृहद सफाई अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
cleaning compagian statrat
रामपुर। लॉकडाउन लागू होने के बाद शनिवार को सुबह से ही जिले के सभी ग्रामीण और शहरी इलाकों में साफ-सफाई का काम शुरू हो गया। इस दौरान जगह- जगह लगे कूड़े के ढेर साफ किए गए। नाले- नालियों की सफाई कराई गई। कीटनाशक का छिड़काव किया गया। साथ ही साथ ही सैनिटाइजेशन का काम भी किया गया।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन की ओर से शहर से लेकर गांव तक विशेष अभियान चलाया जाना था। शनिवार को लॉकडाउन होने की वजह से सब कुछ बंद था। लिहाजा, जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश के बाद जिलेभर में अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायतों के स्तर पर अपने-अपने क्षेत्र में वृहद रूप से साफ-सफाई कराई गई। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को हटाया गया। नाले-नालियों की सफाई की गई। कीचड़, कूड़ा करकट निकाला गया, जिसके बाद कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। खासकर ऐसे स्थानों पर जहां जलभराव की वजह से मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक हो। रामपुर नगर पालिका की ओर से भी शहर के सभी वार्डों में यह काम कराया गया। कर्मचारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कूड़ा करकट जहां तहां फेंकने के बजाए एक ही स्थान पर रखा जाए। जैसे ही नगर पालिका की गाड़ियां आएं तो कूड़ा करकट उन्हें दे दिया जाए। सेनेट्री इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि शहर में व्यापक रूप से यह कार्य किया गया। आगे भी काम जारी रहेगा, ताकि लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed