{"_id":"6af36004246460e93c07bb1b","slug":"dispute-over-playing-music-in-a-temple-four-youths-beat-up-two-others-rampur-news-c-282-1-smbd1025-184412-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मंदिर में गाना बजाने पर विवाद, चार युवकों ने दो को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मंदिर में गाना बजाने पर विवाद, चार युवकों ने दो को पीटा
Tue, 10 Nov 2026 11:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली के मुंडिया खुर्द गांव में मंदिर में गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। चार युवकों ने दो युवकों को रास्ते में रोककर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीट दिया।
ग्राम निवासी अर्जुन सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर की रात करीब दस बजे वह अपने साथी शिवा के साथ मंदिर में गाना बजा रहे थे। तभी गांव के रोहित, राजा, विपिन और अमन ने उन्हें गाना बजाने से मना किया और गाली-गलौज की। जब वे घर जा रहे थे, तो चारों ने उन्हें व शिवा को रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे व रॉड से मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद